यमराज का इस्तीफा

VN:F [1.9.3_1094]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)

एक दिन
यमदेव ने दे दिया
अपना इस्तीफा।
मच गया हाहाकार
बिगड़ गया सब
संतुलन,
करने के लिए
स्थिति का आकलन,
इन्द्र देव ने देवताओं
की आपात सभा
बुलाई
और फिर यमराज
को कॉल लगाई।

‘डायल किया गया
नंबर कृपया जाँच लें’
कि आवाज तब सुनाई।

नये-नये ऑफ़र
देखकर नम्बर बदलने की
यमराज की इस आदत पर
इन्द्रदेव को खुन्दक आई,

पर मामले की नाजुकता
को देखकर,
मन की बात उन्होने
मन में ही दबाई।
किसी तरह यमराज
का नया नंबर मिला,
फिर से फोन

लगाया गया तो
‘तुझसे है मेरा नाता
पुराना कोई’ का
मोबाईल ने
कॉलर टयून सुनाया।

सुन-सुन कर ये
सब बोर हो गये
ऐसा लगा शायद
यमराज जी सो गये।

तहकीकात करने पर
पता लगा,
यमदेव पृथ्वीलोक
में रोमिंग पे हैं,
शायद इसलिए,
नहीं दे रहे हैं
हमारी कॉल पे ध्यान,
क्योंकि बिल भरने
में निकल जाती है
उनकी भी जान।

अन्त में किसी
तरह यमराज
हुये इन्द्र के दरबार
में पेश,
इन्द्रदेव ने तब
पूछा-यम
क्या है ये
इस्तीफे का केस?

यमराज जी तब
मुँह खोले
और बोले-

हे इंद्रदेव।
‘मल्टीप्लैक्स’ में
जब भी जाता हूँ,
‘भैंसे’ की पार्किंग
न होने की वजह से
बिन फिल्म देखे,
ही लौट के आता हूँ।

‘बरिस्ता’ और ‘मैकडोन्लड’
वाले तो देखते ही देखते
इज्जत उतार
देते हैं और
सबके सामने ही
ढ़ाबे में जाकर
खाने-की सलाह
दे देते हैं।

मौत के अपने
काम पर जब
पृथ्वीलोक जाता हूँ
‘भैंसे’ पर मुझे
देखकर पृथ्वीवासी
भी हँसते हैं
और कार न होने
के ताने कसते हैं।

भैंसे पर बैठे-बैठे
झटके बड़े रहे हैं
वायुमार्ग में भी
अब ट्रैफिक बढ़ रहे हैं।
रफ्तार की इस दुनिया
का मैं भैंसे से
कैसे करूँगा पीछा।
आप कुछ समझ रहे हो
या कुछ और दूँ शिक्षा।

और तो और, देखो
रम्भा के पास है
‘टोयटा’
और उर्वशी को है
आपने ‘एसेन्ट’ दिया,
फिर मेरे साथ
ये अन्याय क्यों किया?

हे इन्द्रदेव।
मेरे इस दु:ख को
समझो और
चार पहिए की
जगह
चार पैरों वाला
दिया है कह
कर अब मुझे न
बहलाओ,
और जल्दी से
‘मर्सिडीज़’ मुझे
दिलाओ।
वरना मेरा
इस्तीफा
अपने साथ
ही लेकर जाओ।
और मौत का
ये काम
अब किसी और से
करवाओ।

 

-अमित कुमार सिंह

VN:F [1.9.3_1094]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)
VN:F [1.9.3_1094]
Rating: 0 (from 0 votes)

Related posts:

  1. मैं एक आम इन्सान हूं… मैं एक आम इन्सान हूं… मैं कम बोलता हूं, पर...
  2. मैं एक आम इन्सान हूं… मैं एक आम इन्सान हूं… मैं कम बोलता हूं, पर...
  3. मुश्किल है अपना मेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नही है खेल...
  4. अपना गम ले के कहीं और न जाया जाये अपना गम ले के कहीं और न जाया जाये घर...
  5. धर्म महासभा: स्वागत भाषण का उत्तर -11 सित. 1893 (स्वामी विवेकानंद)  स्वामी विवेकानंद के व्याख्यान  अमेरिकावासी बहनो तथा भाईयो, –आपने जिस...
  6. जीवन की आपाधापी में जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला कुछ देर कहीं...

About Sudeep Sakalle

Sudeep Sakalle ( Director) Sudeep brings background of strong Marketing, Project Management, Internal Administration, and Research & Development to Infovinity clients. Sudeep is responsible for the team’s overall vision, business direction, corporate initiatives and goals. He is a proven hands-on leader with a successful track record in business leadership and ownership, both Offline in the development of security surveillance system for Bank-Note printing press in India, and Online in creating compelling Web Solutions. The balance of ‘brick and mortar’ and eCommerce business experience has resulted in accomplishing goals successfully. In last 5 years Sudeep has been working on various client projects in UK and Europe and also responsible development operations in London. Sudeep holds a Masters in Enterprise Information systems from the prestigious University of Westminster, London after completing his Masters in Computer Science from the University of Indore, along with certifications from CISCO and Oracle. He is one among a very few who has received letters of appreciation four times from Mr. John Chambers ( CEO, Cisco Systems) for his performance during his preparations for CCNA exams. He can be contacted on sudeep@infovinity.com
This entry was posted in Deep Thinkers and Fools, Hindi Sahitya, जिज्ञासा. Bookmark the permalink.

One Response to यमराज का इस्तीफा

  1. Nageshwar says:

    padhkar kavita bahut hi acchi lagi.

    VA:F [1.9.3_1094]
    Rating: 0.0/5 (0 votes cast)
    VA:F [1.9.3_1094]
    Rating: 0 (from 0 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

  (To Type in English, deselect the checkbox. Read more here)