बेसन की सोंधी रोटी पर
खट्टी चटनी जैसी माँ
याद आती है चौका-बासन
चिमटा फुकनी जैसी माँ
बाँस की खुर्री खाट के ऊपर
हर आहट पर कान धरे
आधी सोई आधी जागी
थकी दोपहरी जैसी माँ
चिड़ियों के चहकार में गुँजे
राधा-मोहन अली-अली
मुर्ग़े की आवाज़ से खुलती
घर की कुंडी जैसी माँ
बिवी, बेटी, बहन, पड़ोसन
थोड़ी थोड़ी सी सब में
दिन भर इक रस्सी के ऊपर
चलती नटनी जैसी माँ
बाँट के अपना चेहरा, माथा,
आँखें जाने कहाँ गई
फटे पूराने इक अलबम में
चंचल लड़की जैसी माँ
– निदा फ़ाज़ली
Related posts:
- माँ (निदा फाज़ली) बेसन की सोंधी रोटी पे खट्टी चटनी जैसी माँ याद...
- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है…. अगर ख़िलाफ़ हैं होने दो जान थोड़ी है ये सब...
- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है…. अगर ख़िलाफ़ हैं होने दो जान थोड़ी है ये सब...
- आंखोँ को क्या चाहिए आंखोँ को क्या चाहिए? कुछ छींटें पानी के दो कांटेक्ट...
- जेब की महिमा एक दिन राह में, कुछ पाने की चाह में, भटक...
- जीवन की आपाधापी में जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला कुछ देर कहीं...
billoresblog.blogspot.com/
[Translate]