सिगरेट है संजीवनी
पीकर स्वास्थ्य बनाओ
समय से पहले बूढ़े होकर
रियायतों का लाभ उठाओ
सिगरेट पीकर ही
हैरी और माइकल निकलते हैं
दूध और फल खाकर तो
हरगोपाल बनते हैं
जो नहीं पीते उन्हें
इस सुख से अवगत कराओ
बस में रेल में घर में जेल में
सिगरेट सुलगाओ
अगर पैसे कम हैं
फिर भी काम चला लो
जरूरी नहीं है सिगरेट
कभी कभी बीड़ी सुलगा लो
बीड़ी सफलता की सीढ़ी
इस पर चढ़ते चले जाओ
मेहनत की कमाई
सही काम में लगाओ
जो हड्डियां गलाते हैं
वो तपस्वी कहलाते हैं
ऐ कलयुग के दधीचि
हड्डियों के साथ करो
फेफड़े और गुर्दे भी कुर्बान
क्योंकि…
धूम्रपान एक कार्य महान
तो करो सब इसका सम्मान…. …………..
Related posts:
- धूम्रपान एक कार्य महान सिगरेट है संजीवनी पीकर स्वास्थ्य बनाओ समय से पहले बूढ़े...
- ऑस्कर में किसकी मूर्ति ? ऑस्कर पुरस्कार में जो मूर्ति दी जाती है वह किस...
- भारत (India) – एक नज़र “If I were asked under what sky the human mind...
- बांग्लादेशी ताजमहल प्रतिकृति मुगल बादशाह शाहजहाँ को क्या पता था कि उसकी पुरजोर...
- वायु विमर्श (Gaseous State) द्रवों के साथ ऊष्मा (Heat) के संयोग के कारण द्रवों...
- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है…. अगर ख़िलाफ़ हैं होने दो जान थोड़ी है ये सब...
Bahut shandaar…. Its ultimate..
[Translate]