चारु चंद्र की चंचल किरणें,
खेल रहीं थीं जल थल में।
स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई थी,
अवनि और अम्बर तल में।
पुलक प्रकट करती थी धरती,
हरित तृणों की नोकों से।
मानो झूम रहे हों तरु भी,
मन्द पवन के झोंकों से।
पंचवटी की छाया में है,
सुन्दर पर्ण कुटीर बना।
जिसके बाहर स्वच्छ शिला पर,
धीर वीर निर्भीक मना।
जाग रहा है कौन धनुर्धर,
जब कि भुवन भर सोता है।
भोगी अनुगामी योगी सा,
बना दृष्टिगत होता है।
बना हुआ है प्रहरी जिसका,
उस कुटिया में क्या धन है।
जिसकी सेवा में रत इसका,
तन है, मन है, जीवन है।
– मैथिलीशरण गुप्त (पंचवटी)
Tags: Hindi SahityaRelated posts:
- चारु चंद्र की चंचल किरणें – मैथिलीशरण गुप्त(पंचवटी) चारु चंद्र की चंचल किरणें, खेल रहीं थीं जल थल...
- उठो लाल अब आँखें खोलो उठो लाल अब आँखें खोलो पानी लायी हूँ, मुँह धोलो...
- माँ (निदा फाज़ली) बेसन की सोंधी रोटी पे खट्टी चटनी जैसी माँ याद...
- माँ बेसन की सोंधी रोटी पर खट्टी चटनी जैसी माँ याद...
- बिहार एक सांस्कृतिक परिचय इन्फोविनिटी के ब्लोग पर मै सुदीप साकल्ले आप का स्वागत...
- रामसेतु तथा राम के युग की प्रामाणिकता – Ramsetu, RaamSetu रामसेतु तथा राम के युग की प्रामाणिकता हम भारतीय विश्व...
Is it complete? I think there are some stanzas missing. Cheers.
[Translate]